श्रीनगर। उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ समग्र शिक्षा, पीएम-पोषण, न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम आदि योजनाओं की समीक्षा के लिए सिविल सचिवालय में बैठक की। उन्होंने शिक्षा परिणामों, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षक प्रशिक्षण और स्कूलों के समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए विभाग की उपलब्धियों व चुनौतियों की जांच की। छात्र नामांकन बढ़ाने, सीखने के परिणामों में सुधार और पूरे जम्मू-कश्मीर में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने में विभाग की प्रगति का भी विश्लेषण किया गया।
भटनागर ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से नवीन कार्यक्रमों और पहलों को लागू करने में विभाग के प्रयासों का मूल्यांकन किया। अधिकारियों को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के परामर्श से प्रत्येक स्कूल में विशेष खेलों के विकास के लिए एक समग्र योजना तैयार करने के लिए कहा गया। सभी चिह्नित स्कूलों में फर्नीचर के साथ-साथ ईसीसीई किट भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। संवाद