फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए अपनी पार्टी प्रतिबद्ध : बुखारी

विज्ञापन
अपनी पार्टी में बुधवार को कई महिलाएं शामिल हुईं
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। समाज का यह बड़ा तबका दशकों से अपेक्षित रहा है। अपनी पार्टी ने महिलाओं को उनके मुद्दों को उजागर और इनका निवारण करने के लिए नया मंच प्रदान किया है। ये दावा पार्टी मुख्यालय जम्मू में बुधवार को अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने किया है। इस दौरान कई महिला सदस्यों ने पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन

बुखारी ने कहा कि अपनी पार्टी समाज में समानता में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि अगर अपनी पार्टी सत्ता में आएगी तो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये सहायता दी जाएगी। यह राशि उनकी शादी के एक महीने के भीतर जारी कर दी जाएगी। विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगों को पांच-पांच हजार रुपये प्रति माह और चार मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर प्रति वर्ष मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान सांबा जिले की महिला विंग की घोषणा की गई। इसमें प्रियंका मंगोत्रा को जिला प्रधान, कमलेश कुमार और परमजीत कौर को जिला उपप्रधान मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू मंजीत सिंह, फकीर नाथ, रमण थापा, डाॅ. रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें