फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जल्द नियमित नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग के समर्थन में बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक मांगें पूरी नहीं की गई हैं। दो दिन के भीतर बैठक कर चक्का जाम करने को तिथि निर्धारित की जाएगी। पहले भी रैली और प्रदर्शन किए गए हैं, लेकिन अधिकारियों ने गौर नहीं किया। यूनियन के पदाधिकारी हंस राज, होशियार सिंह सहित अन्य ने कहा कि कर्मचारियों को अन्य विभागों में नियमित कर दिया गया है। लेकिन जलशक्ति विभाग में प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही। 2015 से लेकर अभी तक रुका 70 माह का वेतन भी जारी किया जाए। इसके अलावा मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ न तो मानदेय बढ़ रहा है और न ही कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें