क्राइम ब्रांच जम्मू की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गवर्नमेंट कालेज फार वूमेन गांधीनगर में बुधवार को साइबर क्राइम पर सिंपोजियम करवाया गया।
इसमें बड़ी संख्या में कालेज की छात्राओं, अध्यापकों और क्राइम ब्रांच के अफसरों ने हिस्सा लिया। स्टेट क्राइम ब्रांच के आईजीपी मुनीर अहमद खान ने सिंपोजियम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी क्राइम ब्रांच मुब्बिसर लतीफी ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खासतौर पर महिलाएं साइबर क्राइम की सबसे आसान शिकार बनती हैं।
सिंपोजियम में शिविका ने पहला ईनाम और 10 हजार रुपये नकद जीते। जबकि सीरत ने दूसरे स्थान पर आकर 7 हजार रुपये और अफशान फारूक को तीसरे स्थान पर 5 हजार रुपये मिले।
इसके अलावा सिंपोजियम में हिस्सा लेने वालों को 2-2 हजार रुपये दिए गए। इस मौके पर सीपीओ राजेश बख्शी, प्रो. सीमा मीर, नवीन आनंद, श्रुति शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।