फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डाॅक्टर से चेकअप करवाकर लौट रहे दंपती को बस ने टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- तवी पुल पर मंगलवार हुआ सड़क हादसा, व्यक्ति गंभीर घायल
विज्ञापन

जम्मू। शहर के तवी पुल पर मंगलवार सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
दोनों स्कूटी पर थे, जिन्हें एक बस ने टक्कर मार दी। वे लोग डाॅक्टर से चेकअप कराने के बाद घर की तरफ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार डिग्याना के रहने वाले वरिंदर जमवाल और उनकी पत्नी प्रीती जमवाल स्कूटी पर जा रहे थे। जैसे ही ये लोग विक्रम चौक की तरफ जाते हुए प्रेस क्लब से थोड़ा आगे पहुंचे। तभी पीछे से आई एक बस ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। जांच में प्रीत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वरिंदर घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है। वरिंदर एमईएस में कार्यरत हैं। नवाबाद पुलिस स्टेशन में इसे लेकर लेकर केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें