फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोमाना के पट्टा बोहड़ी में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की कर दी थी ऑटो चालक ने हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/ दोमाना। दोमाना के पट्टा बोहड़ी लेन में दोहरे हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि कर्नल कालोनी के रहने वाले दीपक सिंह को पंजाब के किसी स्थान से दबोचा गया है।
बुधवार पुलिस पत्रकारवार्ता कर इस मामले का खुलासा करेगी। देर रात दीपक सिंह को दोमाना थाने लाया गया। यहां पुलिस के आला अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। बता दें कि रिटायर प्रिंसिपल संजय चंदेल और उनकी पत्नी वीना चंदेल की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों को गला घोंट कर मारा गया था। जानकारी के अनुसार हत्या के बाद दीपक मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस की टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई टीमों को पंजाब समेत दूसरे राज्यों में भेजा गया था। मंगलवार को पुलिस की टीम ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार सुबह जिला पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि इस मामले को लेकर पुलिस काम कर रही है। मीडिया से अनुरोध किया गया कि इस मामले से जुड़ी किसी भी तरह की झूठी खबर को प्रकाशित न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें