जम्मू ।
शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। विजयपुर की रहने वाली बबली देवी को परिवार के लोग ऑपरेशन के लिए अस्पताल लेकर गए थे। परिजनों का कहना है कि 4 घंटे ऑपरेशन करने के बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन मौत का कोई कारण नहीं बता रहा। विवाद बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।