फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सब्जी मंडी में निगम क्वार्टर की दीवार की स्लैब गिरने से बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑटो क्षतिग्रस्त, दोपहर या शाम को घटना होती तो कई लोग चपेट में आ जाते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बीचोंबीच स्थित सब्जी मंडी परेड में सोमवार की सुबह नगर निगम के क्वार्टर की दीवार के साथ एक जर्जर स्लैब के नीचे गिर जाने से बड़ा हादसा बच गया। इससे नीचे खड़ा एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सब्जी मंडी अक्सर भारी भीड़ से व्यस्त रहती है और सोमवार को यह दिन तीन की गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुली थी।
विज्ञापन

शहर में सुबह की बारिश के बाद करीब 11:30 बजे अचानक धड़ाम से स्लैब नीचे गिर गई। इससे नीचे खड़ा आटो जेके02एवी-4547 क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो का आगे का शीशा और छत टूट गई लेकिन उस समय किसी व्यक्ति के नीचे नहीं होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा के अनुसार अगर दोपहर या शाम को स्लैब गिरती तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। उनके अनुसार सब्जी मंडी के बीच निगम के करीब 50 क्वार्टर स्थापित हैं, जिनमें अधिकांश की हालत जर्जर बनी हुई है। आगामी बरसात के दौरान भी ऐसी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। वर्ष 2022 में भी एक जर्जर स्लैब के गिर जाने से बाबू राम व्यक्ति का पेट फट गया था और जीएमसी में उसका एक साल तक उपचार चलता रहा। निगम आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को मौके पर आकर निरीक्षण करना चाहिए, ताकि उचित कदम उठाकर भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से रोका जाए।
विज्ञापन

कोट..
परेड में स्लैब ढहने के बाद घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत करवाई जाएगी।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें