फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

Tue, 17 Oct 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक से चर्च जा रही थी। हादसा सतवारी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में करण बाग के पास हुआ। मृतक गीता देवी आरएस पुरा के फतेहपुर सलारिया गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन


वह पति बाबा राम के साथ बाइक से जम्मू में गांधी नगर स्थित चर्च में सत्संग के लिए आ रहे थे। इस दौरान करण नगर के पास बाइक उछलने से वह अचानक गिर गई। इससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। महिला को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    

कोई मदद करता, तो बच सकती थी जान

हादसा होने के बाद महिला करीब पंद्रह मिनट तक वहीं पड़ी रही। उसका पति मदद के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन, किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। बाद में कुछ लोग सामने आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


गीता के पति बाबा का कहना है कि यदि वह समय पर अस्पताल पहुंच जाती, तो शायद उसकी जान बच जाती। सड़क पर काफी देर तक किसी चार पहिया वाहन के लिए इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें