फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला कॉलेज परेड में इस सत्र से हिंदी अनुवाद की पढ़ाई करवाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। महिला कॉलेज परेड में भाषा में पकड़ बनाने के लिए अनुवाद पढ़ाई शुरू की जा रही है। इस सत्र से हिंदी अनुवाद पढ़ाया जाएगा। माइनर विषय के तौर पर छात्र अनुवाद की पढ़ाई करेंगे। इससे पहले छात्र साहित्य ही पढ़ते थे। हिंदी विभाग के शिक्षक अनुवाद की पढ़ाई करवाएंगे। किसी भी विषय के छात्र इस विषय को पढ़ने के लिए स्वतंत्र हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के हिंदी पाठ्यक्रम में अनुवाद की पढ़ाई करवाई जाती है। एक सेमेस्टर में यह प्रश्नपत्र पढ़ना अनिवार्य है। इसके अलावा विभाग में एक साल पहले हिंदी अनुवाद में सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा भी शुरू किया गया था। लेकिन छात्रों के कम रुझान के कारण विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल ने पीजी डिप्लोमा बंद कर दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी अनुवाद की पढ़ाई करने में रुझान दिखाएंगे तो डिप्लोमा फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें