दोमाना। स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मढ़ के घो मन्हासा में सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मीटर लगने से घर का बजट बिगड़ गया है, क्योंकि बिजली बिल 4 गुना ज्यादा आ रहा है। पहले ही महंगाई है, रही कसर स्मार्ट मीटर पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग ज्यादा पढ़े-लिखे हैं और वे मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त करना भी मुश्किल है, ऐसे में बिजली का किराया कैसे देंगे। चेतावनी दी कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। यहां मूलाराम, राजेंद्र कुमार, रतन लाल शर्मा, रामपाल, शमशेर, जगदीश और शाम सिंह उपस्थित थे। संवाद