फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन किलो गांजा के साथ छत्तीसगढ़ की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू पर एक महिला गांजा के साथ गिरफ्तार की गई है। वह छत्तीसढ़ से गांजा लेकर जम्मू पहुंची थी। इसे वह जम्मू के अलग-अलग जगहों में बेचना चाहती थी। वह लंबे समय से इसमें लगी हुई थी। महिला का नाम महातरेन है, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में एक बैग लेकर घूम रही है। इसके बाद पुलिस ने इसे पकड़ा और बैग से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। अब मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि महिला ने बताया कि वह पहले भी इस तरह से गांजा की तस्करी कर चुकी है। उधर, शहर के सिद्धड़ा क्षेत्र में एक नशा तस्कर को पकड़ा गया है। उससे हेरोइन बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोहित भान नाम के युवक को पकड़ा। इसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद नगरोटा में मामला दर्ज किया गया है। उक्त युवक बाइक पर जा रहा था। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें