फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जम्मू का पारा 39 डिग्री तक पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर के लोगों को चढ़ते पारे से राहत मिलेगी। सोमवार को कश्मीर में हल्की बारिश के साथ इसकी शुरुआत हो गई थी। जोजीला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम का मिजाज 20 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहे मौसम का असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ सकता है। इस बीच जम्मू में भीषण गर्मी के बीच दिन का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार की शाम बादल छा गए थे। राजधानी श्रीनगर में हल्की बारिश जारी थी। यहां दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 19.0 और गुलमर्ग में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश के बीच पसीने छूटते रहे। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। दिन के समय खरीदारों की भीड़ में कमी आई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 38.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ऊपर था। बनिहाल में दिन का तापमान 23.5, बटोत में 25.8, कटड़ा में 34.2 और भद्रवाह में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें