फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बेटी घर पहुंची तो उड़ गए होश, अंदर खून से लथपथ मिला मां का शव, वारदात के बाद आरोपी फरार; बेटे पर शक

Fri, 02 Oct 2026 11:32 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के नानक नगर सेक्टर-11 में बुजुर्ग महिला गुरचरण कौर की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई जिसका शव उनकी बेटी ने देखा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बेटे पर शक है।
विज्ञापन
गुरशरण कौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के नानक नगर के सेक्टर-11 में वीरवार शाम घर के अंदर बुजुर्ग महिला गुरचरण कौर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके पति दूसरे कमरे में ही मौजूद थे।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पुलिस को संदिग्ध हालात में मौत का मामला लगा, लेकिन शव की स्थिति व गले और चेहरे पर कट के निशान देखकर हत्या की आशंका गहरा गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बेटे पर हत्या का शक है। वह घटना के बाद कार लेकर भाग निकला है।

गुरचरण नानक नगर के लेन नंबर-2 में पति हरजीत सिंह और बेटे के साथ रहती थीं। हरजीत सिंह ऑल इंडिया रेडियो से सेवानिवृत्त हैं। बेटी की शादी छन्नी हिम्मत में हुई है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम बेटी माता-पिता का हाल जानने पहुंची थी। यहां घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर जब वे अंदर गईं तो उनके होश उड़ गए। एक कमरे में मां गुरचरण का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि पिता दूसरे कमरे में माैजूद थे। गुरचरण के गले और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे। बेटी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात तक बेटे का पता नहीं चला था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में बेटा तेजी से बाहर जाता नजर आ रहा
पुलिस ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वारदात के कुछ समय बाद गुरचरण का बेटा अपनी कार से तेजी से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं है। वारदात स्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके से चाकू सहित अन्य जरूरी साक्ष्यों को जुटाया है।

हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज
गांधी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रघुबीर चौधरी ने बताया कि हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें