फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूकधारियों ने पूर्व आतंकी की पत्नी को गोली मारी

Mon, 28 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सोमवार की देर शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एक महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया और हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।

पुलवामा के त्राल क्षेत्र की रहने वाली शकीला बानो घर के बाहर टहल रही थी, तभी अज्ञात बंदूकधारी आए और गोलियां बरसा कर चले गए।

बताया जा रहा है कि महिला का पति पूर्व आतंकी गुलाम मोहम्मद मीर है। माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी थे और पूर्व आतंकी को मारने के लिए आए थे।

तत्काल ही शकीला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें