फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः जननियों के लिए वरदान बनी 108 एंबुलेंस सेवा, सफल प्रसव के बाद महिला ने सरकार को दिया धन्यवाद

Sun, 17 May 2020 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल जाने के दौरान एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। शनिवार रात करीब दो बजे जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो इसकी सूचना उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


एंबुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन असद असलम कुरैशी ने महिला को एंबुलेंस में लिटाया। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला को हालत गंभीर होने लगी। इस पर मेडिकल टेक्नीशियन असलम ने रास्ते में ही सलकुट के पास एंबुलेंस के अंदर महिला का सफल प्रसव कराया। प्रसाव के बाद जच्चा-बच्चा को कुपवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। 
विज्ञापन


इस मौके पर महिला और उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा, प्रदेश सरकार और मोदी सरकार का आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें