फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: महिला की जलकर मौत, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, जांच की मांग पर प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 02:23 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अखनूर के सुंगल क्षेत्र में पूनम कलसी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के विरोध में परिजनों ने अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते पूनम के पारिवारिक सदस्य। मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंगल के परमाना तालाब इलाके में रविवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के मायके ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर के बाहर अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस एवं सिविल प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर मार्ग बहाल कर  दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतका की पहचान पूनम कलसी (40) पत्नी तरसेम कुमार निवासी परमाना तालाब सुंगल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह आग की चपेट में आ गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पूनम की शादी सात वर्ष पहले हुई थी। उसका पति तरसेम कुमार नौकरी के सिलसिले में लेह में तैनात है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष (बधन-जौड़ियां क्षेत्र) के लोग बड़ी संख्या में एसडीएच अखनूर पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया कि पूनम की हत्या की गई है और इसके लिए उसके ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अखनूर-जोड़ियां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आश्वासन के बाद परिजन ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम करीब पांच बजे मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।अखनूर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विधायक मोहन लाल भगत भी उप जिला अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें