फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 08 May 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वानबल इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नौगाम-वानबल रेलवे ट्रैक की है। यहां शुक्रवार सुबह लोगों ने पटरी पर महिला का शव देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला नसीमा बानो नसीमबाघ कॉलोनी वानबल के गुलाम नबी अहंगर की पत्नी थी। महिला की उम्र 55 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ट्रेन के साथ टक्कर लगने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें