फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत

Tue, 03 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
food poisoning - फोटो : File
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित छह लोग बीमार हो गए। इनमें एक महिला की मौत हो गई है। बाकी के पांच लोगों को जीएमसी और एसएमजीएस में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना अखनू के काठड़ गांव की है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह परिवार के छह लोगों ने नाश्ता किया। इसमें एक के बाद एक सबकी हालत बिगड़ती गई और सब लोग तेज बुखार और दस्त से ग्रस्त हो गए। सबको अखनूर के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सीमा देवी की मौत हो गई। जबकि उनके पति सोमनाथ, ससुर ताराचंद और उनके तीन बच्चों को अखनूर से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएमजीएस अस्पताल में तीन बच्चों को भर्ती किया गया है, जबकि जीएमसी में तारा चंद और सोमनाथ को भर्ती करवाया गया है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि फूड प्वाइजनिंग कैसे हुई। कुछ देर पहले राजोरी में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब एक ही परिवार की दो सगी बहनों की फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें