फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। राहत भरी बारिश एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। रैका लबाणा रामगढ़ में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। शनिवार दोपहर को जोरदार गरज और चमक के इलाके में जोरदार बारिश हो रही थी। इस दौरान तमन्ना देवी (25) पत्नी रवि कुमार घर के बाहर कुछ काम रही थी। तभी करीब बारह बजे जोरदार तरीके से बिजली चमकी और तमन्ना देवी झुलस कर मूर्छित हो गई।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसे उठाकर विजयपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसका परिवार वर्तमान में रैका लबाणा में रहता है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें