जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान निशा जायसवाल (30) पत्नी रमेश जायसवाल निवासी मलाढ़ मुंबई के रूप में हुई है। उक्त महिला वैष्णो देवी जा रही थी। जम्मू में ट्रेन के पहुंचने पर वह उतर रही थी, तभी पैर फिसल गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जीएमसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ब्यूरो