फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गेहूं की फसल, चारे के लिए बारिश बनी वरदान

Wed, 21 Feb 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने मौसम साफ होने पर गेहूं की फसल में खाद के छिड़काव की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। काफी दिनों बाद हुई बारिश से खौड़ और ज्यौड़ियां के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खास कर कंडी और मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल तथा चारे के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। उधर, कृषि विभाग ने मौसम साफ होने पर गेहूं की फसल में खाद के छिड़काव की सलाह दी है।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र के गांव जड, सोहल, ढोकखालसा, ढांगरी, नरायाणा, सेलांवाली, कलीठ, खड़ाह, बली और सेड के किसान शाम लाल, सतपाल, मोहन सिंह, वरेयाम दास, गगां राम और कस्तूरी लाल ने बताया कि यहां 60 प्रतिशत भूमि पर गेहूं की फसल लगाई थी। कुछ सालों से समय पर फसल की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हो रही है, किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन सोमवार रात से जारी हल्की बारिश फसल के लिए बरदान साबित हुई है। मैदानी क्षेत्र के किसान इंद्र सिंह, जीत डोगरा, और तरसेम लाल आदि ने बताया कि सरसों के फूल खिलने लगे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी कश्मीर सिंह ने गेहूं की फसल को यूरिया का कम छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें