फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौत

Sat, 30 Aug 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्दड़ा इलाके में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरनकोट, पुंछ निवासी आमना बेगम (50) की इलाज के दौरान जीएमसी में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ सिद्दड़ा में किसी रिश्तेदार के यहां आई थी।
विज्ञापन


हादसे के वक्त वह पति के साथ सड़क पार कर रही थी। जानकारी के मुताबिक आमना बेगम पति मोहम्मद बशीर के साथ इलाज के सिलसिले में सिद्दड़ा आई थी। एक रात वह अपने रिश्तेदार के यहां ठहरी और दवा आदि खरीदी।

शनिवार को वे अस्पताल के लिए निकल रहे थे। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बशीर बाल-बाल बच गया। खून से लथपथ महिला को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कार चालक फरार है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें