फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बांदीपोरा में एक महिला की मौत, लोगों ने लगाया ये आरोप

Thu, 06 Dec 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि उसकी मौत आंसू गैस से दम घुटने से हुई है। सोशल मीडिया पर कासो के दौरान महिला की मौत बात वायरल हुई है। दूसरी तरफ पुलिस इस आरोप को निराधार बता रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 2 बजे मीर मोहल्ला हाजिन में एक सूचना पर एक कासो चलाया गया। सुरक्षाकर्मी करीब 6 बजे कॉर्डन ऑफ  कर निकल रहे थे तो कुछ पत्थरबाजों ने उन पर पथराव किया। इस पर उचित एसओपी के तहत मामूली आंसू गैस की गोलाबारी की गई।

इस बीच हाजरा बेगम नामक महिला की डांगर मोहल्ला में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही है कि महिला सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारी गयी है, जबकि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन


उधर डॉक्टरों के अनुसार महिला को अस्पताल में मृत लाया गया था और मृत्यु का कारण अचानक हार्ट अटैक है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस का यह भी कहना है कि डांगर मोहल्ले में कोई कानून और व्यवस्था की समस्या नहीं थी और कासो स्थल से यह मोहल्ला लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। बांदीपोरा पुलिस लोगों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें