फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में बचाव करने पहुंची महिला ने गंवाई जान

Sat, 25 Jun 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
मीरां साहिब कसबे के गांव कृष्णा नगर में एक विवाद के दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला को महंगा पड़ गया। धक्का-मुक्की के बीच सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डिप्टी लाल उर्फ राजू का मास्टर पीतांबर से कहासुनी के बाद हो गई। 
विज्ञापन


बाद में डिप्टी देर रात पीतांबर के घर पहुंच उसके बेटे सुनील सूदन के बारे में पूछने लगा। सुनील घर पर नहीं था। इस दौरान मास्टर पीतांबर से उसकी कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच पीतांबर की पत्नी यशोद ने डिप्टी को रोकना चाहा। 

तभी उसे धक्का दे दिया। इससे यशोदा दीवार से टकराने के साथ बेहोश हो गई। परिवार के सदस्य महिला को लेकर जीएमसी जम्मू के लिए चले, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मीरां साहिब पुलिस ने यशोदा के शव को देर रात कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा। वहीं घटना के बाद से आरोपी डिप्टी लाल फरार हो गया। बाद में पुुलिस ने गांव बडियाल ब्राहमणा से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें