जम्मू। पुलिस ने शुक्रवार को 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला आरोपी को नरवाल इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शिवानी राजीव नगर की निवासी है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार कुछ दिन पहले एक आरोपी मंज़ूर अहमद सोफ़ी निवासी बारामुला को राजीव नगर नरवाल से गिरफ्तार किया गया था। उसकी तलाशी के दौरान 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान मंज़ूर सोफ़ी ने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ शिवानी से लिया था। इस आधार पर बागे बाहु पुलिस ने शिवानी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 27 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू बरामद कर ज़ब्त किया गया। बाग ए बाहू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। संवाद