फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह-2021 में बिना फेस मास्क के कोई हिस्सा नहीं ले सकेगा। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रदेशर स्तरीय समारोह स्थल एमए स्टेडियम में बिना मास्क किसी को कार्यक्रम में शिरकत की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। मंडलायुक्त ने नगर निगम को एमए स्टेडियम और इसके आसपास सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ मोबाइल शौचालय स्थापित करने की भी हिदायत दी। जल शक्ति विभाग को पेयजल और बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का कहा।
समीक्षा बैठक में प्रतिभागियों के लिए परिवहन सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, एलईडी स्क्रीन लगाने, सरकारी इमारतों पर रोशनी की व्यवस्था व अन्य तैयारियों की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कोरोना काल को देखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न प्वांट पर डाक्टरों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मंडलायुक्त ने एमए स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में एसएसपी जम्मू, एसएसपी सुरक्षा, एसएसपी ट्रैफिक, स्कूली शिक्षा निदेशक, अतिरिक्त आयुक्त जम्मू, पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसपी, यातायात पुलिस समेत अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें