फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश! मन की बात में पीएम मोदी कश्मीर के हालात का जिक्र करते: उमर 

Sun, 31 Jul 2016 04:59 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की प्रमुख विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को इस बात पर अफसोस जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के हालातों का जिक्र तक नहीं किया। 
विज्ञापन


उमर ने सोशल साइट ट्वीटर पर कहा कि, काश! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरे राज्य के लिए आश्वस्त करने वाले गिने चुने शब्द ही मिल जाते। राज्य में अब तक 50 लोगों की मौ हो गई है जबकि अनगिनत लोग घायल हैं।  How I wish my Prime Minister had found a few reassuring words for my state which has seen almost 50 deaths & countless injured #MannKiBaat — Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 31, 2016
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5600 लोग घायल हए हैं। इस स्थिति की जिम्मेदारी नहीं देने के लिए उमर ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर हमला बोला। 

पूर्व मुख्यमंत्री  उमर ने कहा, उनके किस्म के नेतृत्व के साथ परेशानी यह है कि, 'उनकी गलती तो कभी होती ही नहीं है, दोषारोपण हमेशा दूसरों पर होता है।'  वहीं आज एक परीक्षा केंद्र पर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की घटना सामने आई है। इस पर उमर ने कहा कि, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सीएम परीक्षा केंद्र पर क्या करने गईं थीं? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें