जम्मू। नगरोटा पुलिस ने चरस की तस्करी के आरोप में एक को पकड़ा है, जिसके पास से 90 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी अमित कुमार उधमपुर का रहने वाला है। वह आयल टैंकर का चालक भी है। नाके पर एसओजी के इनपुट पर तलाशी के दौरान चरस बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान तस्करों से 29 मवेशियों को छुड़ाया गया। पुलिस ने तीन तस्करों को भी दबोचा है। दो वाहनों को जब्त किया गया है। ब्यूरो