फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों में स्टॉक की जांच के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान जम्मू में चोरी-छिपे शराब बेचने के बढ़ते मामलों की जांच और जम्मू में शराब की दुकानों का ऑडिट करने के लिए टीमों का गठन किया है। उप आबकारी आयुक्त जम्मू ने जारी आदेश में कहा कि ऐसी खबरें हैं कि लॉकडाउन के दौरान कई शराब की लाइसेंस प्राप्त दुकानों से बड़ी मात्रा में शराब की कालाबाजारी की जा रही है। इस संबंध में स्टॉक (दुकान में मौजूद शराब) की जांच करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अधिक दामों पर शराब बिक्री की कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके बाद ही स्टॉक की जांच कराने का फैसला किया गया है। ज्ञात हो कि आबकारी आयुक्त द्वारा छह अप्रैल और 10 अप्रैल को जारी किए गए आदेशों के अनुसार शराब की दुकानें और व्यापारी तब तक अपने प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे, जब तक उन्हें इस संबंध में आदेश नहीं मिलते। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें