फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से अंग्रेजी शराब की 131 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। लॉकडाउन के बीच दोमाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की 131 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने मंगलवार को बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर चौहान चक के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान कार (जेके 02 सीबी 4975) को रोका गया। इस पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई, तो अंग्रेजी शराब की 131 बोतलें बरामद हुईं। कार में सुरजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह और शक्ति सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी घो मन्हासा थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जानीपुर से सौरव गुप्ता उर्फ बंटी से शराब खरीदी थी। आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ काली पर दो एफआईआर पहले से दोमाना थाने में दर्ज हैं। उसने लॉकडाउन में पौनीचक, घो मन्हासा, सांदवा और गजनसू के इलाके में अवैध शराब की सप्लाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें