फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Jul 2016 11:52 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने फेसबुक पर झूठी जानकारी पोस्ट की थी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित अशोक कौल ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा था सूत्रों के अनुसार दो कश्मीरी पंडितों की एक गांव में हत्या कर दी गई है। कई हिंदुओं के घर जला दिए गए। इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नईम अख्तर ने कहा कि फेसबुक पर आधारहीन और झूठी जानकारी को पोस्ट किया गया। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पोस्ट का मुद्दा मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज ने उठाया था। कौल की पोस्ट को शेयर कर खुर्रम ने लिखा था इसी तरह से झूठ को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की मौत पर चर्चा करने के बजाय अशोक कौल ने झूठ पोस्ट कर दिया। दो वर्ष पहले भी अशोक कौल ने हंदवाड़ा में कश्मीरी पंडित लड़की के साथ रेप की घटना का दावा किया था। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती।
विज्ञापन


इस बीच अशोक कौल ने फेसबुक पर ही अपनी गलती स्वीकार कर ली। कौल ने लिखा मैने कई खबरें बिना वेरिफाई किए ही पोस्ट कर दीं जो बाद में फर्जी निकलीं। वे यकीन दिलाते हैं कि भविष्य में वह ऐसा नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें