आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा कश्मीर घाटी के हुर्रियर नेताओं को धमकी दिए जाने के मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर कोई हुर्रियत नेता सुरक्षा की मांग करेगा तो सरकार उनकी सुरक्षा पर विचार करेगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हिजबुल कमांडर जाकिर मुसा ने हुर्रियत नेताओं को सिर काटकर लाल चौक पर लटकाने की धमकी दी थी।
Will consider giving security if anyone asks for it: Mehbooba Mufti when asked abt security to Hurriyat leaders threatened by Hizb terrorist pic.twitter.com/UbYlfdMlbq
— ANI (@ANI_news) May 13, 2017
वहीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत में आतंकी घटनाओं और एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी की निंदा की है। श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए महबूबा ने कहा कि गोलाबारी की घटनाएं और आतंकी हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है।