विजयपुर। कस्बे के वार्ड-दो में एक हिरन घुस आया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। उसके बाद क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और हिरन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाई। हिरन लगभग तीन घंटे रिहायशी इलाके में घूमता रहा। बाद में हिरन जंगल में भाग गया। जिन बच्चों ने इसे देखा उनमें काफी खुशी झलक रही थी। संवाद