फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में पूरे दिन छाई रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। इस कारण सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ी इलाके में गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार सुबह से ही कोहरे के साथ शीतलहर का दौर जारी रहा। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। मैदानी इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक गर्म कपड़े पहन कर मोटरसाइकिल चला रहे थे। इस सर्दी के चलते बाजारों में रौनक भी काफी कम हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध के चलते वाहन चालक वाहनों की हेडलाइट जलाकर अपनी मंजिल तय कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें