फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कौन सरकार चला रहा है: उमर

Sat, 09 Jan 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेंका के कार्यकारी अध्यक्ष और उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद अभी तक राज्यपाल शासन लागू नहीं किया गया है और ऐसे में सरकार कौन चला रहा है।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा कि मुफ्ती मोहम्मद सऊद के निधन को 48 से अधिक समय बीत चुका है। अभी तक राज्य में राज्यपाल शासन की घोषणा नहीं की गई है। मैं पूछना चाहता हूं कि ऐसे में जम्मू कश्मीर में शासन कौन चला रहा है।
More than 48 hrs after Mufti Sb's demise, no formal declaration of Governor rule & no Govt in place so now I have to ask who is governing?— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 9, 2016
विज्ञापन



कल जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा के प्रयासों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि महबूबा को अभी शोक से उबरने का मौका दिया जाना चाहिए।

उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘भाजपा रियासत में क्यों अनिश्चितता पैदा करने के लिए मजबूर कर रही है? जाहिर है महबूबा को अभी शोक से उबरने का समय चाहिए। लेकिन ये लोग (भाजपा) ऐसा क्यों कर रहे हैं?’
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें