फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में गेहूं की कटाई शुरू, बाद में बुआई करने वालों को लगेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। क्षेत्र में गेहूं कटाई का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले बुआई करने वाले किसानों की फसल पक गई है, और वे अपने परिवार के साथ खेतों में गेहूं काटने पहुंचने लगे हैं। बाद में बुआई करने वाले किसानों की फसल भी पकने को है। मई के अंत तक अधिकांश गेहूं की कटाई हो जाएगी।
किसान धर्मपाल चौधरी का कहना है कि अन्य राज्यों से जिस प्रकार मजदूर यहां गेहूं की कटाई के लिए आते हैं, इस बार नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अधिकतर किसान अपने संबंधियों के साथ फसल समेटने में लगे हैं। किसान राम सिंह ने कहा कि इस बार बेमौसम बारिश ने बहुत परेशान किया। पहले बैसाखी के बाद अधिकतर किसान गेहूं की कटाई शुरू करते थे। लेकिन, इस बार देरी हो गई। जिन किसानों ने बाद में बुआई की, उनकी फसल अभी भी खड़ी है। किसान अमृतपाल का कहना है कि क्षेत्र में काफी कम कंबाइन मशीनें आई हैं। इसलिए, कटाई धीमे हो रही है। किसान अजीत राज का कहना है कि तेज धूप से गेहूं की फसल तेजी से पीली पड़ने लग गई है। यदि तापमान इसी प्रकार रहा तो सप्ताह भर बाद फसल कटाई पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैनागढ़ में बनाया गया गेहूं खरीद केंद्र, 2115 रुपये प्रति क्विंटल भाव
कृषि विभाग के अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए अरनिया व मीरां साहिब ब्लॉक के गांव वैनागढ़ में व्यवस्था की गई है। 2115 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया गया है। आरएस पुरा के किसान मनदवे सिंह, रमेश लाल का कहना है कि कस्बे से वैनागढ़ गांव 15 किमी दूर होने से सीमा के किसानों को गेहूं बेचने के लिए अधिक खर्च पड़ेगा। इन किसानों ने आरएस पुरा में गेहूं खरीद केंद्र की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें