फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी, गेहूं सूखने के बाद होगी कटाई

Mon, 04 May 2020 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम हुई बारिश के कारण गेहूं भीग गया है। अब गेहूं की कटाई का काम फसल के सूखने के बाद ही हो सकेगा। पहले ही कट चुकी गेहूं की फसल को किसानों ने खेतों में सुखाने के लिए डाल दिया है। वहीं, हार्वेस्टिंग मशीनों से होने वाली कटाई भी रुक गई है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को बारिश होने के बाद किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्कॉस्ट जे के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहती है तो पांच से दस फीसदी नुकसान हो सकता है। शनिवार को हुई बारिश के बाद कटाई का काम रुक गया है। इससे किसान काफी हताश हैं।

इससे पहले धान की फसल की कटाई के समय भी मौसम ने साथ नहीं दिया था। बारिश के कारण दिसंबर माह तक धान की फसल खेतों में रह गई थी। इस कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। अब गेहूं की कटाई के समय एक बार फिर से मौसम ने तेवर बदले हैं। मौजूदा समय में प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में फसल की कटाई का काम चल रहा है।

विज्ञापन

गेहूं की फसल बारिश से भीग गई है। इस कारण कटाई का काम दो से तीन दिनों के लिए रुक गया है। फसल सूखने के बाद फिर से कटाई का काम शुरू होगा। बारिश जारी रहती है तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। -जेपी शर्मा, शोध निदेशक, स्कास्ट जे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें