इस अवसर पर वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों ने खन्ना का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अनुच्छेद 370 हटने पर खुशी जताई और मोदी सरकार के पक्ष में नारेबाजी की। रिफ्यूजियों के नेता लब्बा राम गांधी ने कहा कि लंबे संघर्ष के इतिहास के बाद आखिर में मोदी सरकार ने उनका सपना साकार किया है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके आंदोलन के दिनों को जानते हैं। इस दौरान जिन लोगों ने बलिदान दिए उनको तो वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन इस बिरादरी के बेहतर भविष्य के लिए अब हर काम होगा।
अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को जम्मू-कश्मीर में अधिकार-
- बता दें कि वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी सिर्फ लोकसभा चुनावों में ही मतदान कर सकते।
- नगर पालिका और विधानसभा चुनाव में वह मतदान करने से वंचित।
- राज्य सरकार की नौकरियों में उन्हें शामिल होने का कोई अधिकार नहीं।
- सीधे तौर पर कहें तो राज्य के नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को उनसे दूर रखा गया।