फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी पहुंचने पर नदीम और जगमोहन का किया स्वागत

विज्ञापन
रियासी में नदीम भटट तथा जगमोहन सिंह का स्वागत करते हुए स्थानीय खिलाड़ी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। लखनऊ के केडी बाबू सिंह स्टेडियम में खेली गई सरदार पटेल दिव्यांग ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतने वाली जम्मू कश्मीर प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे नदीम भट्ट और जगमोहन सिंह का वीरवार को गृहनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने हरियाणा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रदेश की टीम रियासी के वार्ड सात निवासी नदीम भट्ट की अगुवाई में प्रतियोगिता में खेलने के लिए लखनऊ गई थी। सलाल निवासी जगमोहन सिंह भी प्रदेश की टीम में बतौर आलराउंडर शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी खिलाड़ी शामिल रहे। फाइनल मैच में कम स्कोर होने के बावजूद भी जम्मू कश्मीर की टीम ने हरियाणा को हराया। रियासी जिले के दोनों खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। वीरवार शाम को दोनों खिलाड़ी रियासी पहुंचे, जहां स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका स्वागत किया गया। नदीम भट्ट ने कहा कि वह अपने अनुभव को स्थानीय युवा खिलाड़ियों के साथ बाटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें