फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए ने अंडर-16 टंडन मेमोरियल चैंपियंस का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। चंडीगढ़ से बलराम दास टंडन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लौटी जम्मू-कश्मीर की अंडर-16 पुरुष टीम का जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने स्वागत किया। जेकेसीए हॉस्टल मैदान में जेकेसीए के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मालाएं पहनाईं।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शौर्य चौहान और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जीवेश गुप्ता को जेकेसीए ने बल्ले भेंट किए। ब्रिगेडियर गुप्ता ने कहा कि खेल की पवित्रता को बनाए रखना और खेल भावना से खेलना ही सफलता का मंत्र है। इस मौके पर मुख्य कोच समीर खजूरिया, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अमित बरगोत्रा, टीम फिजियो डॉ. अमीर मलिक, जेकेसीए वरिष्ठ चयन समिति अध्यक्ष विद्या भास्कर, जेकेसीए सीनियर महिला टीम प्रबंधक राजेश धर, संदीप सिंह सनी, विवेक खजूरिया, मोहित पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें