फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के विभिन्न इलाकों में की चेन स्नेचिंग, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। पौनी चक में चेन स्नेचिंग गिराेह काे पकड़ने का दावा है। इस संबंधी पुलिस चौकी पौनी चक में तीन मामले दर्ज हुए थे। एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया। एसएचओ दोमाना कुणाल सिंह जम्वाल के नेतृत्व और प्रभारी पौनी चक नीतीश खजुरिया की देखरेख में जांच शुरू की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी जम्मू के विभिन्न इलाकों में चेन स्नैचिंग मामलों में शामिल थे। इनकी पहचान निखिल और आकाश खुराना निवासी सुरक्षा विहार पलौड़ा हुई है। पूछताछ के बाद आरोपियों से अब तक पांच सोने की चेन व स्कूटी बरामद की गई है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसपी (ग्रामीण) राहुल चाढ़क ने की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें