रियासी के मुख्य बाजार में खुली हुई बेकरी की दूकान।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले में शनिवार को सप्ताहांत पाबंदियों का असर व्यापक रूप से देखने मिला। इस दौरान केवल ढाबे, फल-सब्जी, बेकरी और दवाइयों की दुकानें खुली रहीं। प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही शनिवार तथा रविवार साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी कर दिया था। जिला मुख्यालय के साथ पौनी व शिवखोड़ी में भी पाबंदी रहीं। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र ग्रामोड़, माड़ी, अगार बल्लियां में भी बंदी रही। पाबंदी के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही कम थी। लोग जरूरी सामान के लिए ही बाजार पहुंचे। सोमवार को बाजार यथावत खुलेगा। संवाद