पौनी। रामबन के बिस्लरी नाला इलाके में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पौनी के माड़ी निवासी संजीव कुमार भी मौत हो गई है। वह पुलिस में फॉलोअर था। शनिवार को वह छुट्टी ले घर लौट रहा था। क्षेत्र में मातम है और उसके घर आने के चलते परिवार की खुशियों को ग्रहण लग गया है।
संजीव कुमार की शादी चार साल पहले पौनी के कोठिया क्षेत्र में हुई थी और उसकी तीन वर्ष की बेटी है। हादसे की जानकारी मिलते ही माड़ी के सरपंच प्रकाश सिंह और कुछ रिश्तेदार घटना स्थल की ओर रवाना हुए। देर शाम को उसके पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। संजीव कुमार छह भाइयों और पांच बहनों में सब से छोटा था।