जम्मू। तृतीय अतिरिक्त सेशन जज सुनित गुप्ता ने सोमवार को पुलिसकर्मी एवं अन्य की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। गुरचरण सिंह और शुभम गुप्ता को बाग ए बाहु पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान नरवाल के पास सेंट्रो कार से पकड़ा था। शुभम के पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। साथ ही 60 हजार रुपये नकदी भी बरामद की गई। वहीं, गुरचरण के पास से 7 ग्राम हेरोइन और 91 हजार की नकदी बरामद हुई थी। जज ने दलीलें सुनने के बाद महसूस किया कि आरोपी नशा तस्कर हैं। ऐसे में इन लोगों को जमानत नहीं दी जा सकती। जेएनएफ