फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिले में दूसरे दिन भी बारिश से जलभराव से वनी दिक्कते

विज्ञापन
कस्वे के वजार में रूका पडा वारिश का पानी - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी रहने से कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेष कर बाजारों में जलभराव की स्थिति बनी होने पर वाहन चालकों, राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य भी बारिश की वजह से ठप रहे। सबसे बड़ी दिक्कत कुल्लियां-आरएस पुरा सड़क के दोहरीकरण का कार्य बंद होने पर वाहन चालकों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

काफी दिनों बाद सोमवार को सड़क के दोहरीकरण कार्य आरंभ हुआ था, पर दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कार्य नहीं हो पाया। कस्बे के मुख्य बाजार में नाले बंद होने पर पानी की सुचारु रूप से निकासी नहीं हो पाने पर दुकनदारों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बाजार में खरीददारी करने आए ओम प्रकाश का कहना है कि नगर पालिका को चाहिए कि सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण करा पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मार्ग पर बाजार में बनी दुकानों के आगे पक्के नाले का निर्माण कराया गया, उसी प्रकार किया जाए, ताकि बरसात के दिनों राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़ा। वहीं मीरां साहिब कस्बे के बाजार में सड़क के मध्य पानी भरा होने पर दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार कमेटी के चेयरमैन मनोहर लाल सराफ का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से दस वर्ष पहले सड़क का दोहरीकरण तो कर दिया पर सड़क के दोनों किनारों पर नालों का निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की दुकानों को तोड़ा गया, पर नालों का निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सड़क दोहरीकरण की जांच कराई जाए। आखिर कौन सा कारण था कि पीडब्ल्यूडी की ओर नालों को निर्माण नहीं कराया गया। पूर्व पंच रोमेश लाल का कहना है कि जरा सी बारिश होने पर सड़क पर जमा पानी लोगों के घरों व दुकानों में चले जाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार पीडब्ल्यूडी के उच्चधिकारियों को अवगत कराने पर नालों का निर्माण नहीं कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि बारिश का पानी सड़क पर रुक जाने पर सड़क टूट जाने पर भी लोगों को दिक्कतें पेश आती है।
फोटो
पीएचसी में भरा बारिश का पानी
रामगढ़ । सीमावर्ती पंचायत चक नाजर की पीएचसी में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया हैं। इससे लोगों और कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोशन चौधरी, शाम चौधरी, विजय कुमार, बलवंत चौधरी का कहना है कि पीएचसी में हर बार पानी भर जाता है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को मुश्किल होती है। बरसात का पानी इकट्ठा होने से पीएचसी में बदबू और मच्छर पैदा हो जाते हैं, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। लोगों ने कहा कि हम जहां इलाज कराने क्या आएं इस पीएचसी से हमें और बीमारियाें का खतरा रहता है। विभाग से हम मांग करते हैं कि इस पीएचसी में मिट्टी की भराई करें। ताकि आने जाने वालों को मुश्किल न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें