फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनी शर्मा व गुलशन चौध्ररी ने दसवी कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। दसवी की वार्षिक परीक्षा में कस्बे की अवनी शर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उपजिले में टॉप किया। कस्बे के होली क्रॉस कांवेट हाई स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रही अवनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन

अवनी ने कहा कि परिवार के सहयोग के चलते ही वह कड़ी मेहनत कर पाई। अवनी आईएएस अधिकारी वन देश की सेवा करना चाहती हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र सई फागला की गुलशन चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुलशन चौधरी ने कहा कि कड़ा परिश्रम करने पर मेहनत रंग लाती है। गुलशन ने कहा कि जिस प्रकार शहरों में सुविधाएं बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए मिलती है। उस प्रकार विशेष कर सीमावर्ती क्षेत्र में नहीं।
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक लेने वाले छात्रों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक लेने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सीमावर्ती कस्बा राजपुरा के वर्ल्ड मॉडल हासस की छात्रा अननवी चौधरी को स्कूल प्रबंधन के विनय शर्मा सम्मानित किया। सनद रहे कि अननवी चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए है। इसी स्कूल के राघव मेहरा ने 487 अंक हासिल किए। इन्हें भी सम्मानित किया गया। लॉर्ड कृष्णा हासस के प्रबंधन की ओर से छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अंचल बंदराल ने बताया कि 7 छात्र टॉपर रहे है, जबकि 9 छात्रों के अंक 81 प्रतिशत से अधिक रहे हैं। छात्रों को अच्छे अंक लेने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारत इंदु शर्मा, बीडीसी सदस्य राधा कृष्ण, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
परगवाल के हायर सेकेंडरी स्कूल ने अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित
परगवाल। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा मुख्य रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजों में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित करना था। इस मौके पर पहले 10 स्थानों पर कब्जा करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 10वीं कक्षा के परिणामों में स्कूल के 29 बच्चों ने डिस्टिंग्शन हासिल की, जबकि 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए और स्कूल का पास प्रतिशत 87.6/ रहा। उन्होंने इस उपलब्धि पर बच्चों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर भी बच्चे अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं वहीं वच्चों ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल प्रशासन को दिया। संवाद
अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र सम्मानित
सांबा। जिले के पैंठी स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश कुमार ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लेने वाले बच्चों को समानित किया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षक और छात्रों के साथ परिवार वाले भी उपस्थित थे। छात्रा साधिया चौधरी ने 500/469, 93.8% अंक लेकर स्कूल का और गांव का नाम रोशन किया है। वहीं सादिया चौधरी ने कहा कि वो आगे पड़कर शिक्षक बनना चाहती है ताकि यह गांव के साथ-साथ गरीब लोगों को शिक्षा दे सके। संवाद
दसवीं कक्षा में अच्छे अंक आने पर बच्चों को किया सम्मानित
बाड़ी ब्राह्मणा। दसवीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल करने पर भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल की तरफ से कुल 40 बच्चों ने प्रवेश किया था। इसमें सभी उत्तीर्ण हो गए हैं, जिसमें 90 फीसदी अंक पर 8 बच्चों ने कब्जा किया। स्कूल का रिजल्ट अच्छा आने पर बच्चों ने भी शिक्षकों और प्रधानाचार्य का धन्यवाद किया। संवाद
गांव ढोक खालसा की दो बेटियों ने किया गांव का नाम रोशन
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव ढोक खालसा की दो बेटियों ने भी दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें विशाली भगत तथा सीमा देवी शामिल हैं। दोनों ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों की अच्छी सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय है। विशाली भगत और सीमा देवी के अनुसार वह दोनों डॉक्टर बनेंगी और गरीबों की मदद करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें