फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों घरों में दुबके रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। तापमान में हो रही बढ़ोतरी से तपने लगा है। शुक्रवार को गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों को घरों में ही दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। सुबह करीब दस बजे ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई, जिससे लोगों ने अपने जरूरी कामों को जल्द निपटा कर घरों का रुख कर लिया। हालांकि सुबह ग्यारह बजे तक पारे में इतना उछाल नहीं हुआ था, मगर दोपहर बाद करीब साढ़े बारह बजे के बाद गर्म हवाओं के साथ तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे सड़कों सहित गांव की गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार अभी तो जून शुरू होने में तीन चार दिन शेष हैं। अगर अभी से यह हाल है तो जून-जुलाई में क्या हाल करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें