फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से लोग घरों से नहीं निकल रहे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। तेज धूप और लू से रामगढ़ क्षेत्र के लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सुबह आठ से 11 बजे तक काम खत्म करके घरों में चले जाते हैं। तपिश और लॉकडाउन के चलते रामगढ़ क्षेत्र के बाजारों में सन्ननाटा है। हालांकि प्रशासन की ओर से कुछ दुकानें खोलने की अनुमति है, लेकिन दोपहर को गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। उसी वजह से दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार पवन कुमार, बलवंत चौधरी, राजू महाजन, पिनाक महाजन, दीपक सिंह का कहना है कि समय हमारे लिए ठीक नहीं है। इसे बदलकर सुबह और शाम को होना चाहिए ताकि ग्राहकों की आवाजाही चलती रहे। क्षेत्र में दुकानदारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। दुकानदार कर्जदार हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें