फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी क्षेत्रों में दोबारा ठंड का अहसास

Tue, 23 Feb 2021 12:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहे। पहाड़ी क्षेत्रों में दोबारा ठंड का अहसास हुआ है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 से 26 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें 26 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। 

जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। शहर और आसपास के कुछ इलाकों में तड़के कोहरा भी छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ, लेकिन बादल भी छाए रहे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 25.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 21.2, बटोत में 18.5, कटड़ा में 25.2 और भद्रवाह में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में दिन के तापमान में सुधार आया है, लेकिन रात को ठंडक कायम है। लेह में न्यूनतम तापमान माइन 2.2 और कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर और जम्मू के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें